Advertisment

Jharkhand Monsoon Alert: समय से पहले मॉनसून की दस्तक, 19 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

 झारखंड में समय से पहले मॉनसून पहुंचने के संकेत, 19 मई तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।


Jharkhand Monsoon Alert रांची: झारखंड में इस बार मॉनसून के समय से पहले पहुंचने की संभावना मजबूत होती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान तेज हवा, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की आशंका को देखते हुए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Jharkhand Monsoon Alert:15 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ वज्रपात और बारिश की भी संभावना जतायी गयी है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Monsoon Alert:रांची में बारिश और तेज हवा से जनजीवन प्रभावित

राजधानी रांची में बुधवार को दोपहर और रात के समय करीब 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इस दौरान लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चली, जिससे कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोकर, बरियातू समेत कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने की सूचना मिली। दोपहर बाद 18 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग ने 16 मई को रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में तेज आंधी, गर्जन और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


Key Highlights

  • झारखंड में समय से पहले मॉनसून पहुंचने के संकेत

  • 19 मई तक राज्यभर में बारिश और वज्रपात की संभावना

  • 15 और 16 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • रांची में 20 मिमी बारिश, कई इलाकों में पेड़ गिरे

  • मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी


Jharkhand Monsoon Alert:17 मई तक मौसम रहेगा सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, बादल, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश चाईबासा में रिकॉर्ड की गयी। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 32.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Jharkhand Monsoon Alert:लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि तेज बारिश और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े न हों। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...