मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 कारोबारी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर नोट डबल करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बर्खास्त बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) का सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से असली भारतीय मुद्रा, नकली भारतीय मुद्रा, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं – पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से असली भारतीय मुद्रा, नकली भारतीय मुद्रा, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा की गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह कब से सक्रिय था, इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नकली नोटों का इस्तेमाल किन क्षेत्रों में किया जाता था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Motihari Police 2 7 22Scope News

जिले में नोट डबल करने वाला एक बड़ा गिरोह काम करते हैं – सदर DSP जितेश पांडेय

इस मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि जिले में नोट डबल करने के नाम पर लोगों को ठगने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय था। इस संबंध में मोतिहारी एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नोट डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बीएमपी का एक जवान विदुर साहनी, दो बर्खास्त होमगार्ड जवान तथा अन्य छह आरोपी शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के नेटवर्क व अन्य संलिप्त लोगों की पहचान में जुटी हुई है।

Motihari Police 3 2 22Scope News

पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से 34 हजार रुपए के असली नोट, लगभग चार लाख रुपए के नकली नोट, जिन पर ‘Children Bank’ लिखा हुआ था, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल बर्खास्त पुलिसकर्मी असली नोट लेकर आने वाले लोगों के पास अचानक पहुंच जाता था और उनसे रुपये छीन लेता था। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Motihari Police 1 9 22Scope News

 

यह भी पढ़े : 4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति का गला दबाकर की हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...