लंदन दौरे पर तेजस्वी, ब्रिटिश संसद में आयोजित सम्मान समारोह में होंगे शामिल

पटना : लंदन दौरे पर तेजस्वी- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव

शादी के बाद पहली बार लंदन गये. उनके साथ पत्नी राजश्री भी गयी हैं.

लंदन में तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री के साथ कई जगह दिखे.

तेजस्वी लंदन में एक पॉलिटिकल प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गये हैं.

तेजस्वी के साथ उनके निजी सचिव संजय यादव और उनकी पत्नी भी लंदन गई हुई हैं.

हालांकि इनके अलावे राज्यसभा सांसद मनोज झा सहित

कई अन्य राजनीतिक दल के नेता भी लंदन में इस वक्त मौजूद हैं.

शादी के बाद तेजस्वी का पहला विदेश दौरा

लेकिन इन सबके बीच सबसे रोचक बात है कि तेजस्वी पत्नी राजश्री के साथ

पहली बार विदेश दौरे पर हैं. तेजस्वी शादी के बाद विदेश दौरे पर नहीं गए थे. लेकिन कार्यक्रम के बहाने ही सही तेजस्वी यादव को अपनी पत्नी के साथ लंदन घूमने का मौका मिल गया. तस्वीरों में तेजस्वी पत्नी राजश्री यादव के साथ लंदन का खूब लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव राजनीतिज्ञों के साथ ब्रिटिश संसद में डिनर करते भी दिख रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने लंदन की कुछ फोटोज ट्विटर पर पोस्ट किया है. जिसमें तेजस्वी और मनोज झा कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं. बांकि नेता शूट और पैंट में दिख रहे हैं. यूं कहे कि लंदन में रहकर भी उन्होंने भारतीय वेशभूषा को अपनाया है. बताया गया है कि तेजस्वी यादव इस कॉन्फ्रेंस में भारत को लेकर अपना पक्ष रखेंगे. बताया जा रहा है कि इस कॉन्फ्रेंस का विषय आने वाले 25 साल भारत के लिए कैसा रहेगा है. इस दौरे पर तेजस्वी यादव इंग्लैंड में बसे बिहार के लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

रिपोर्ट: शक्ति

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...