राजधानी रांची सहित देश के 16 स्थानों पर सीबीआई का छापा

Ranchi- सीबीआई की टीम ने राजधानी रांची सहित देश के 16 स्थानों पर एक साथ छापा मारा है. रांची, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, दुमका, पटना और दिल्ली के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गयी है. बता दें कि यह छापे राजधानी रांची के होटवार में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेल में कथित घोटालों के आरोपों पर किया जा रहा है. सीबीआई पहले ही आयोजन समिति के चेयरमैन और निदेशक के विरुद्ध मामला दर्ज कर चुकी है. बताया जा रहा है कि सीबीआई के पास कई अहम दस्तावेज है. जिसके आधार पर यह छापेमारी की जा रही है.

सीबीआई की टीम को हाथ लगें है कई अहम दस्तावेज

यहां यह बताना भी जरुरी है कि पहले इस मामले की जांच राज्य की एसीबी कर रही थी, लेकिन बाद में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश से इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया. इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यदि राज्य सरकार के अधिकारी सीबीआई को जांच में सहयोग नहीं करते है, तब सीबीआई एक बार फिर से हाईकोर्ट आ सकती है. 34वें राष्ट्रीय खेल में 28 करोड़ 38 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है.सीबीआई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण की भी जांच करेगी. संभावना जतायी जा रही है कि इस जांच में कई लोगों पर गाज गिर सकती है.

रिपोर्ट-शाहनवाज

   

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...