खेल-खेल में चली गयी दो भाइयों की जान, खड़ी कार में घुटा दम

Rohtas- कोचस थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक खड़ी कार में खेल-खेल के दौरान दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चों की उम्र क्रमश: आठ और दस वर्ष बतलायी जा रही है. मृतक की पहचान मुकेश कुमार और आकाश कुमार के रुप  में हुई है.

दम घुटने से दो बच्चों की मौत

बताया जा रहा है कि  मंटू यादव के दोनों पुत्र कार के पास खेल रहे थें, खेलते-खेलते दोनों बच्चे कार के अन्दर चले गये, इसके बाद कार अन्दर से लॉक हो गया. कार के अन्दर बच्चों का दम घुटने लगा, और आखिरकार उनकी मौत हो गयी.  कुछ देर बाद जब परिजनों ने बच्चों की  तलाश शुरु की तो दोनों बच्चों का शव कार के अन्दर से मिला. उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 

बता दें कि बच्चे अक्सर खेल-खेल में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसका आपको अंदेशा भी नहीं होता, आप उसकी कल्पना भी नहीं कर पाते, खास कर गर्मी के इस सीजन में उनकी उधम चौकड़ी कुछ ज्यादा ही जमती है. यही वह समय होता है, जब स्कूलों में भी छुट्टियां होती है. बच्चे के साथ गार्जीयन भी यह सोचते हैं कि बच्चों का लम्बे समय के बाद अपनी मर्जी से जीने का मौका मिला है.   

रिपोर्ट-दीनानाथ  

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...