राजधानी रांची में हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

Ranchi-पूर्व भाजपा प्रवक्ता और निंलबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में राजधानी रांची में उतरे प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच भिंड़त में जमकर बवाल हुआ. प्रदर्शनकारियों के द्वारा की जा रही पत्थरबाजी और तोड़फोड़ को रोकने लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की भी की गयी. इस दौरान सिटी एसपी, कई थानाध्यक्षों के साथ ही कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है.

Raghuwar das tweet 22Scope News

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार को  निशाने पर लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. रघुवर दास ने अपने ट्विटर एकांउट पर लिखा है कि राजधानी रांची के मेन रोड में असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई तोड़ फोड़ की कड़ी निंदा करता हूँ, सरकार वोट बैंक की राजनीति को छोड़ कर दोषियों के पर कड़ी कार्रवाई करें. नहीं तो आने वाले दिनों में इस तरह की कई और घटनाएँ सामने आ सकती है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Agriculture Development 2030: कृषि से लेकर उच्च शिक्षा तक बिहार...

Bihar Agriculture Development 2030: बिहार के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता...

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...