Ranchi-पूर्व भाजपा प्रवक्ता और निंलबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में राजधानी रांची में उतरे प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच भिंड़त में जमकर बवाल हुआ. प्रदर्शनकारियों के द्वारा की जा रही पत्थरबाजी और तोड़फोड़ को रोकने लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की भी की गयी. इस दौरान सिटी एसपी, कई थानाध्यक्षों के साथ ही कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है.

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. रघुवर दास ने अपने ट्विटर एकांउट पर लिखा है कि राजधानी रांची के मेन रोड में असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई तोड़ फोड़ की कड़ी निंदा करता हूँ, सरकार वोट बैंक की राजनीति को छोड़ कर दोषियों के पर कड़ी कार्रवाई करें. नहीं तो आने वाले दिनों में इस तरह की कई और घटनाएँ सामने आ सकती है.
Highlights

















