Advertisment

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का कमाल, जैवलिन थ्रो में देवेंद्र झाझरिया को रजत, सुंदर सिंह को मिला कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीता

टोक्यो : टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार जारी है। भारत की झोली में एक के बाद एक पदक आ रहे हैं। देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गर्जुर ने जैवलिन थ्रो (एफ46 वर्ग) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के खाते में दो और मेडल डाल दिए हैं। देवेंद्र झाझरिया ने रजत तो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 7 मेडल जीत लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई है, और कहा आप दोनों पर देश को गर्व है।

श्रीलंका के Mudiyanselage Herath ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 67.79 मीटर का थ्रो किया। वहीं, देवेंद्र ने 64.35 मीटर और सुंदर सिंह ने 64.01 मीटर दूर भाला फेंका। राजस्थान के चुरु जिले के देवेंद्र झाझरिया ने इससे पहले रियो पैरालंपिक- 2016 में गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम भारत की ओर से पैरालंपिक में दो बार गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

देवेंद्र ने रियो डे जेनेरो में जैवलिन थ्रो के एफ 46 इवेंट में 63.97 मीटर जैवलिन फेंककर एथेंस पैरालंपिक में 62.15 मीटर के 2004 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। देवेंद्र के पास अब कुल 5 पैरालंपिक मेडल हो गए हैं जिसमें से दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य है।

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...