राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीएम हेमंत जाएंगे दिल्ली, सोनिया गांधी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रांची : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाएंगे.

वे आज 12 बजे रांची हवाई अड्डा से रवाना होंगे.

बताया जाता है कि इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.

कई मुद्दों पर करेंगे बातचीत

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जेएमएम ने अब तक अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है.

पिछले दिनों हुई बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था.

जेएमएम के कई नेताओं ने कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाएंगे. कई मुद्दे हैं जिसको लेकर सीएम हेमंत बातचीत कर सकते हैं. वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को निर्वाचन आयोग ने आखिरी समय दिया गया है. अब मामले की सुनवाई के लिए 28 जून का समय दिया है. मुख्यमंत्री को अपना पक्ष रखना है. अधिवक्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री अपना पक्ष रखेंगे.

सीएम आवास पर हुई थी बैठक

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीएम आवास पर बैठक हुई थी, लेकिन एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. पार्टी अभी भी उहापोह की स्थिति में है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मथुरा महतो, सविता महतो, जगरनाथ महतो, दीपक बिरूवा, लोबिन हेंब्रम, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन और सीता सोरेन सहित कई विधायक और सांसद शामिल हुए थे.

राज्य और देश हित में जल्द लिया जायेगा निर्णय- सुप्रियो भट्टाचार्य

बैठक के बाद झामुमो के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी अभी एक-दो और बैठक कर राष्ट्रपति चुनाव को लेकर निर्णय लेगी. अभी चुनाव में समय है. उन्होंने कहा कि राज्य हित और देश हित में निर्णय राष्ट्रपति चुनाव से पहले ले लिया जाएगा. समय और परिस्थिति को देखते हुए फैसला लिया जायेगा. आज की बैठक में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए पार्टी ने अभी कोई निर्णय लिया है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Ranchi- मुख्यमंत्री आवास में गुरुजी से हुई द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, कांग्रेस ने आलापा विचारधारा का राग

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...