नई दिल्ली/रांची : अग्निपथ योजना का विरोध कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने
झारखंड सहित पूरे देश में किया और योजना को वापस लेने की मांग की.
कांग्रेस सोमवार को देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘सत्याग्रह’ की.
वह सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को लागू करने के ‘तुगलकी’ फैसले को वापस लेने की मांग की.
राजधानी रांची, बोकारो, पलामू, धनबाद, जामताड़ा सहित कई जिलों में कांग्रेसियों ने विरोध जताया.
पश्चिम बंगाल में पवन खेड़ा, लखनऊ में अजय माकन, मुंबई में सुप्रिया श्रीनेत और
चेन्नई में गौरव गोगोई समेत कांग्रेस के 20 वरिष्ठ नेताओं और प्रवक्ताओं ने रविवार को
‘अग्निपथ की बात युवाओं से विश्वास’ शीर्षक से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था
और इस योजना को रद्द करने की मांग की थी.
दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी सत्याग्रह में हुए शामिल

महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरगंगटी में परासी चौक से प्रखंड मुख्यालय
तक विधायक दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह की.
वहीं जामताड़ा में स्थानीय विधायक इरफान अंसारी भी सत्याग्रह में शामिल हुए.
हालांकि इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद आराम करने की सलाह दी.
जमशेदपुर में अग्नीपथ योजना का कांग्रेसियों ने किया विरोध

केंद्र सरकार के अग्नीपथ योजना के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की.
जनता के न्यायालय में महागठबंधन की हुई जीत- बन्ना गुप्ता
मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपचुनाव में कांग्रेस की हुई जीत पर कहा कि जनता ने महागठबंधन को बहुमत दिया है. जनता के न्यायालय में महागठबंधन की जीत हुई है. वैसे बीजेपी की हार अगले विधानसभा चुनाव में भी होगी. साथ ही अग्निपथ योजना पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवा अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा करना चाहते हैं, लेकिन इस केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिक कहलाने का अधिकार भी छीन लिया है. ऐसे में युवाओं के भावना के साथ खिलवाड़ केंद्र सरकार कर रही है. इसे अविलंब वापस लेना चाहिए.
बोकारो: युवाओं के सरकार ने किया मजाक- कांग्रेस

जिला के चास स्थित नेताजी सुभाष चौक पर कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह के माध्यम से इस योजना को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग की. नेताओं ने कहा कि यह योजना युवा विरोधी नीति का परिणाम है किस तरह योजना को लाकर युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार के द्वारा जो भी योजना अभी तक आम लोगों के हित में बताकर लाया गया है वह सभी योजना पूरी तरह से फेल साबित फिर साबित हुई है. हम सभी चाहते हैं कि युवाओं के भविष्य और देश के भविष्य को देखते हुए इस योजना को वापस लिया जाए. युवाओं के साथ सिर्फ मजाक किया जा रहा है.
धनबाद: अग्निवीर स्किम के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक हुए शामिल

अग्निवीर स्कीम के खिलाफ धनबाद में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया. जिसमें जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर विजेन्द्र सिंह एवं पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के द्वारा गलत नीति से बनाए गए अग्निवीर योजना का विरोध करती है. इसमें सेना को टारगेट किया गया है. जब तक केंद्र सरकार अग्नीपथ स्कीम को वापस नहीं लेती है तब तक कांग्रेस विरोध करती रहेगी.
सिमडेगा में कांग्रेस नेताओं ने किया सत्याग्रह

केंद्र सरकार द्वारा सैन्य सेवा के लिए निकाले गए अग्निपथ स्कीम को लेकर सिमडेगा कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन किया. जहां सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित रहे. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे दिन रात सुबह उठकर देश सेवा एवं परिवार सेवा दोनों की ख्वाब लेकर सेना में जाने के लिए तैयारी करते हैं. वह लोग मेहनत करते हैं ,लेकिन इसका नतीजा अब केंद्र की बैठी मोदी सरकार द्वारा जो अपनी तानाशाही रवैया अपनाते हुए अग्निपथ योजना को महज 4 साल के लिए लाया है. इससे क्या होगा, जो देश सेवा पहले 18 से 20 साल तक जवान देते थे. उन्हें आप 4 साल के बाद रिटायरमेंट दे देंगे. हम सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करेंगे, ताकि युवा एवं सैन्य सेवा में जाने वाले लोगों को न्याय दिला सके.
पलामू: नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार- केएन त्रिपाठी

मेदिनीनगर के कचहरी परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य आयोजक के रूप में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सत्याग्रह को संबोधित करते हुए देश के अग्निपथ योजना को लेकर भारत सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यह योजना सरकार अपने लोभ में ली है. इस योजना से भारत के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. सरकार इस योजना के माध्यम से अपने अगले चुनाव की तैयारी कर रही है. सरकार का बस यह उद्देश्य है कि भारत में विद्रोह होता रहे. ये सरकार युवाओं को छलने का काम कर रही है. सत्याग्रह की आवाज दिल्ली तक जाएगी.


















