अग्निपथ योजना के खिलाफ 19 जून को झारखंड बंद, इन संगठनों ने किया आह्वान

रांची : अग्निपथ योजना के खिलाफ 19 जून को झारखंड बंद रहेगा.

इस बंद का आह्वान वाम दलों के विभिन्न छात्र संगठनों ने किया है.

छात्र संगठनों ने सरकार से इस योजना को वापस लेने की बात कही है.

छात्र नेताओं ने कहा कि यह कैसा मजाक है कि

महज 4 साल काम करने के बाद जब युवाओं की असली जिंदगी शुरू होगी, तब उन्हे रिटायर्ड कर दिया जाएगा.

bandh 22Scope News

बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों में आग लगा दी.

इस विरोध के कारण पूरा बिहार आग से झुलस रहा है.

वहीं इस विरोध के कारण लोगों को परेशानी हो रही है.

बिहार में सेना में बहाली की नई प्रक्रिया को लेकर चल रहे हैं

विरोध का महागठबंधन ने भी समर्थन किया है.

साथ ही वामदलों के छात्र संगठनों के अलावा दूसरे छात्र संगठनों द्वारा शनिवार को बिहार बंद का महागठबंधन ने समर्थन किया.

रेलवे को 200 करोड़ से अधिक का नुकसान

रेलवे का कहना है कि सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी. अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में सबसे ज्यादा हिंसा हुई है. राज्य के विभिन्न जिलों में उपद्रवियों ने दर्जनों ट्रेनों में आग लगा दी और कई शहरों और कस्बों में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार अकेले बिहार में 200 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है.

कई ट्रेनों का परिचालन ठप

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन हिंसक होने के कारण झारखंड से आने-जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन को ठप कर दिया है. जिसकी वजह से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खास तौर से मरीज और दूसरे जरूरी कामों के लिए जा रहे लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है.

एक दर्जन से ज्यादा राज्य हिंसक प्रदर्शन की चपेट में

अग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है. एक दर्जन से ज्यादा राज्य हिंसक प्रदर्शन की चपेट में हैं. ट्रेनों को फूंका जा रहा है. छात्र पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच योजना के विरोध में छात्र संगठनों ने आज बिहार बंद किया है. यह बंद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से बुलाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन और रेलवे सहित सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की गई है. इस संबंध में एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई. याचिका में मांग की गई है कि सरकार को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए जाएं.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...