Jamshedpur- बेटी ही निकली पिता की हत्या का मास्टर माइंड, प्रेम संबंध का विरोध करना पड़ा भारी

Jamshedpur– हाईप्रोफाइल कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसका मुख्य सूत्रधार मृतक कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा सिंह और उसका प्रेमी राजवीर को बताया है. पुलिस के अनुसार इस पूरे विवाद की जड़ में अपर्णा सिंह का राजवीर सिंह के साथ का प्रेम संबंध है. बतलाया जा रहा है कि जब अपर्णा सिंह कक्षा आठ की छात्रा थी, तब से ही राजवीर के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था.

प्रेम संबंध में बाधक था कन्हैया सिंह

इन दोनों के बीच प्रेम संबंध में कन्हैया सिंह दीवार बन कर खड़ा था, और बेटी को राजवीर सिंह से दूर रहने की चेतावनी दिया करता था, साथ ही राजवीर अपर्णा सिंह से दूर नहीं होने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. इस धमकी के बाद राजवीर ने आदित्यपुर के मांझी टोला का अपना आवास बेच दिया था और मानगो के डिमना रोड में रहने लगा था. लेकिन पिता के इस विरोध के बाद भी अपर्णा सिंह का राजवीर सिंह के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई और आखिरकार अपने पिता को ही रास्ते ही हटाने की रणनीति बनायी गयी. इसके लिए प्लानिंग बनायी गयी, और निखिल गुप्ता नाम के पेशेवर अपराधी को इसकी जिम्मेवारी सौंपा गया.

पटना में भी बनायी गयी थी हत्या की प्लानिंग

एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि इसके पहले को 20 जून को पटना  में कन्हैया की हत्या करने की योजना बनायी गयी थी, लेकिन किसी कारण से यह योजना सफल नहीं हो सकी. जिसके बाद 29 जून को निखिल गुप्ता, सौरभ, छोटू दिग्गी, रवि सरदार के साथ मिलकर हत्या कर दी गयी. घटना केअंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो  गयें.

व्हाट्सएप से अपराधियों को दे रही थी पिता के लोकेशन की सूचना

घटना के पहले सारे अपराधी कन्हैया सिंह के छत पर बैठकर उसका इंतजार कर रहे थे और अपर्णा सिंह अपने पिता के हर लोकेशन की जानकारी अपराधियों को व्हाट्सएप के माध्यम से दे रही थी. जैसे ही कन्हैया सिंह अपना घर पहुंचा सीधे कन्हैया के माथे पर गोली  मार दी गयी. हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपर्णा ने निखिल गुप्ता को अपनी हीरे की अंगूठी दी थी. शेष पैसा बाद में देने का भरोसा दिलाया था.

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...