BIG BREAKING: बिहार में शक्ति परीक्षण से पहले रेड, राजद एमएलसी और सांसद के आवास पर छापेमारी

पटना समेत कई ठिकानों पर सेंट्रल एजेंसी की छापेमारी

पटना : बिहार में शक्ति परीक्षण से पहले सेंट्रल एजेंसी की रेड हुई है.

राजद एमएलसी सुनील सिंह और सांसद अशफाक करीम के आवास पर छापेमारी हुई है.

राजद के राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी हो रही है.

यह छापेमारी मधुबनी स्थित आवास पर हो रही है.

वहीं आवास के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है.

फिलहाल अधिकारी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है.

बताया जाता है कि पटना समेत कई ठिकानों पर सेंट्रल एजेंसी की टीम छापेमारी कर रही है.

सुनील सिंह का घर पटना के शास्त्री नगर इलाके में स्थित है.

सुनील सिंह के घर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ पहुंची है.

यह छापेमारी किस मामले को लेकर हो रही है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.

इसके साथ ही कौन सी एजेंसी छापेमारी कर रही है.

इसे लेकर भी स्थिति साफ नहीं है.

बता दें कि सुनील सिंह सहकारी समिति से जुड़े हुए हैं और आरजेडी में कोषाध्यक्ष भी हैं.

सुनील सिंह राबड़ी देवी को अपनी बहन मानते हैं.

सुनील सिंह ने रेड को बताया बीजेपी की साजिश

छापेमारी को लेकर सुनील सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है.

सुनील सिंह ने कहा इसे बीजेपी की साजिश बताया है.

सुनील सिंह का कहना है कि बीजेपी के निर्देश पर ही छापेमारी की जा रही है.

बीजेपी एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग- मनोज झा

वहीं इस छापेमारी को लेकर आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि

इसे एजेंसियों की छापेमारी ना कहिए इसे इसे बीजेपी के संगठनों की छापेमारी कहिए.

हमारे नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनने के बाद ही कहा कि आइए हमारे घर में दफ्तर खोल लीजिए.

हम दिल्ली, महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक वही कहानी देख रहे हैं.

एक बार समझ लीजिए कि जिस तरह इन एजेंसियों का दुरुपयोग बीजेपी ने किया है,

जब यह सत्ता से बाहर होंगे तो इनकी जद में यह भी आएंगे क्योंकि इनका चरित्र खराब हो गया है.

दिल्ली में कौन बैठे लोग राजनीतिक लोग नहीं हैं, आपराधिक माइंड के लोग हैं.

रिपोर्ट: प्रणव राज

उद्योग मंत्री समीर महासेठ के ठिकानों पर IT की रेड जारी

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...