बोकारो के दिहाड़ी मजदूर का भाई 10वीं में पूरे राज्य में अव्वल रहा। उत्क्रमित हाई स्कूल ब्राह्मण द्वारिका का छात्र विवेक दत्ता ने मैट्रिक में 98.60 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बना, साथ ही अपने स्कूल और गांव का नाम भी रोशन किया है। मैट्रिक के रिजल्ट में विवेक को 493 अंक मिला है। अपनी सफलता पर विवेक ने कहा कि पिताजी नहीं है ऐसे में बड़े भाई ने मजदूरी कर पढ़ाने का काम किया, जिससे उसने सफलता हासिल की। विवेक ने झारखंड सरकार से यह अपील की है कि अगर उसे सहायता मिले तो राज्य और देश के लिए कुछ करना चाहता है। विवेक ने बताया कि वह आठ से दस घंटे प्रत्येक दिन पढ़ाई करता था। विवेक ने गणित और हिंदी में 100-100 अंक प्राप्त किया है। उसका पसंदीदा विषय गणित है। वह इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता है। इसलिए कठिन परिश्रम कर रहा है और घर में बखूबी अपने कार्यों को भी अंजाम देता है। उसकी दिलचस्पी खेती में भी है। इस सफलता से कुम्हरी गांव के लोगों में भी खुशी है। विवेक के इस सफलता पर गांव के लोगों ने घर जाकर उसका मुंह मीठा कराया और सफलता के लिए बधाई दी।

Trending News
अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...
पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...
गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...
सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...
मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...
बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...
मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





