मीडिया चाय वाली के बाद अब पटना की सड़कों पर महागठबंधन की चाय, स्टॉल पर उमड़ी भीड़

patna- एमबीए चायवाला, मीडिया चायवाली, ग्रेजुएट चाय, बीबीए चाय के बाद अब राजधानी पटना की सड़कों पर महागठबंधन वाली चाय का भी पदार्पण हो गया है.

दरअसल राजधानी पटना में एक युवक ने अपने चाय स्टॉल का नाम ही महागठबंधन वाली चाय रखा है.

स्टॉल लगाने वाले युवक अशोक कुमार यादव का दावा है कि

वह लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार का फैन है. तेजस्वी यादव के प्रति तो उसकी दिवानगी है.

महागठबंधन वाली चाय के नाम से खींचे चले आते हैं लोग

Mahagathabandh youth 22Scope News

महागठबंधन की सरकार बनते ही उसके दिमाग में महागठबंधन वाली चाय का आयडिया आया

और उसने इसको सरजमीन पर उतारने में जरा भी देरी नहीं की.

शोक यादव कहता है कि वैसे तो धंधा काफी अच्छा चल रहा है, रोजी रोजी निकल रही है,

लेकिन सर पर नगर निगम का खतरा मंडराते रहता है,

नगर निगम हमारी परेशानियों को कभी समझने की कोशिश नहीं करता,

अधिकारियों को इस बात का भान भी नहीं है कि

ठेले फुचके वाले इसके ही सहारे अपने-अपने परिवारों का पेट पालते हैं.

हमारे आशियाने को नहीं उजाड़े नगर निगम

अब जब महागठबंधन की सरकार बन गयी तो यह आशा बनी है कि हम ठेले फुचके वालों की समस्याओं को समझा जायेगा. हमें उजाड़ने की कोशिश नहीं की जाएगी, हमारे समियाने को उजाड़ा नहीं जाएगा. इस बार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हम लोगों की भावना और परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे और नगर निगम के रवैये पर अंकुश लगाया जायेगा.

ना ना करते करते शुरु हुई रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, सीएम हेमंत संग लतरातू डैम की सैर पर निकले विधायक

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...