मुंगेर की सड़कों पर दौड़ी ‘मौत’ !

अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

मुंगेर : सड़कों पर दौड़ी ‘मौत’ !- जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गई,

और लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सड़कों पर दौड़ी ‘मौत’: जुगाड़ गाड़ी को स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. जहां एनएच 80 पर भगत चौकी के पास

एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जुगाड़ गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी,

जिससे जुगाड़ गाड़ी पर सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुर्गा पूजा देखने जा रहे थे सभी लोग

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त जुगाड़ गाड़ी पर दस लोग सवार थे.

और बरियारपुर की ओर से दुर्गा पूजा देखने के लिए मुंगेर की ओर आ रहे थे,

तभी रास्ते में ही भगत चौकी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जुगाड़ गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया.

जिससे सभी लोग पूरी तरह से तीतर बितर हो गए और जुगाड़ गाड़ी एक गड्ढे में जा गिरी.

सड़कों पर दौड़ी ‘मौत’: इनकी हुई मौत

घायलों में इंग्लिश चीचरोन अकबरपुर जिला भागलपुर निवासी ऋषि कुमार, सचिन कुमार,

सुमित कुमार, सबौर निवासी विकाश कुमार, कलारामपुरी निवासी काजल देवी और

उसकी 7 वर्षीय बच्ची नेहा, विक्रम, मुन्ना एवं जुगाड़ गाड़ी चालक लालकृष्ण मंडल शामिल है. इस दुर्घटना में मारे गए किशोर का नाम प्रियम शुभम है और वो इंग्लिश चीचरोन अकबरपुर जिला भागलपुर का निवासी है.

ऑटो पलटने से चार लोग घायल

वहीं दूसरी ओर जमालपुर से दुर्गा पूजा को देख कर अपने घर लौट रहे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अरगढ़ा रोड निवासी जितेंद्र कुमार साह के परिवार के चार लोग ऑटो पलटने से घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में जितेंद्र कुमार साह कि पत्नी राधा देवी, दो पुत्री कलश और टुकटुक और जितेंद्र साह के साढू का बेटा छोटू कुमार है. ऑटो चालक इन सभी को जमालपुर से लेकर आने के क्रम में कासिम बाजार थाना के पास से जैसे ही लल्लू पोखर जाने के लिए मुड़ा और कुछ ही दूरी जाकर मुखविरा के पास जाकर पलट गया. जिसमें ये सभी लोग घायल हो गए.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...