गयाः आमस थाना क्षेत्र का चंडीस्थान में आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप से करीब एक लाख रुपये की लूट की। घटना का बाद पुलिस देर रात तक लगातार छापेमारी करती रही।
आमस थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षा नामक पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार होकर लगभग आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया और फिर हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों को कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
पंप मैनेजर सुबोध कुमार ने सभी अपराधियों के हाथों में रिवाल्वर था और चेहरा ढका हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने पंप के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही अमस थाने की पुलिस अपराधियों के सुराग ढूंढने में जुट गई है। जीटी रोड के अलावा सभी लिंक रोड में देर रात तक पुलिस की गाड़ियां दौड़ती रही।


















