घरों को जगमगाने के लिए कुम्हार कर रहे हैं कड़ी मशक्कत

PAKUD: कुम्हारों के चाक से बने मिट्टी के दीपक इस बार आपके घरों

को दीपावली के मौके पर जगमग कर देंगे. इस बार

बेहतर कमाई होगी इसी सोच के साथ पाकुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों

में रहने वाले कुम्हार और उसके परिवार के सदस्य के द्वारा

मिट्टी के दीपक बनाए जा रहे हैं.


2 किमी दूर से लाते हैं मिट्टी


वहीं कारीगर बताते है कि दीपक बनाने में काफी मेहनत लगती है

, 2 किलोमीटर दूर से मिट्टी लाना पड़ता है,

फिर मिट्टी को पानी के साथ अच्छी तरह से मिक्स करते हैं,

उसके बाद चाक के जरिए से दीपक बनाते हैं,

फिर उसे आग की भट्टी में जलाकर निकालते हैं.

तब दीपक तैयार होता है स इतना मेहनत करने के बाद भी मेहनत के हिसाब से दाम नहीं मिल पाता है. महज ₹1 पीस के हिसाब से मिलता है. उसमें भी लोग चाइनीस सामान खरीदते हैं. हम लोग क्या करें इसी उम्मीद से बनाते हैं कि काश इस बार अच्छा बिक जाए.


लोकल फॉर वोकल का पीएम ने दिया था नारा


देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकल फॉर वोकल का नारा दिया था, एवं कुम्हारों के चाक से बनने वाले दीपक से घरों को जगमगाने की अपील भी की गई थी शायद यही वजह है की पाकुड़ में इसका असर देखने को मिलेगा इस आस में बड़े पैमाने पर मिट्टी के दीपक बनाने में लगे हुए हैं.
इस बार आपके घरों को जगमगाने के लिए सस्ते दामों पर अपनी देश की मिट्टी से दीपक बनाये जा रहे हैं,
दीपावली खुशियों का त्यौहार है इस खुशी में कुम्हार परिवार को शामिल कर उनके द्वारा बनाए गए दीपक का ही इस्तेमाल कर उनके घरों में खुशियां लाई जा सकती है

रिपोर्ट: संजय सिंह

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...