जमशेदपुर: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति हुआ खाक

दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर : प्लास्टिक फैक्ट्री सह गोदाम में भीषण आग लग गई.

आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गया.

सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की पांच दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

वहीं मौके से गोदाम मालिक फरार हो गया. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र का है.

बताया जाता है कि यह आग हाईटेक प्लास्टिक फैक्ट्री में शॉट सर्किट से लगी.

aag1 1 22Scope News

लोगों में मची अफरा-तफरी

घटना के बारे में कहा जा रहा है कि जब तक लोग समझ पाते तब तक आग चारो ओर लग चुकी थी. और आग की लपटें आसमान छूना शुरू कर दिया. देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री को अपने कब्जे में ले लिया. इस बीच स्थानीय लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. आग की लपटों को देख आसपास के लोग अपना घर खाली करना शुरू कर दिया. जहां स्थानीय लोगों पहले आग को बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग बुझने के बजाए फिर बढ़ने लगा.

aag12 22Scope News

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग: मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दी गई. जो घंटो बाद 5 अग्निशामक गाड़ी पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग लगने के कारणों के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है, जिसे बुझा ली गई है. वहीं सूचना पर परसुडीह थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. बताया कि ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ज्यादा लग थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Diwali Party 2022: ग्लैमरस पार्टी में सजधज कर पहुंचे कई सितारे

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...