पटना विश्वविद्यालय में उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, वोट के लिए बिरयानी

पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन समाप्त हो चुका है और

सभी प्रत्याशी प्रचार में जोरों शोरों से लगे हुए हैं. लेकिन इस बीच आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते

हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

जहां महंगी गाड़ी से बिरयानी लाई गई और वोट देने के लिए छात्राओं को फ्री में पार्टी दी गई.

हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 22 स्कोप नहीं करता है.

वोट को खरीदने की कोशिश

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेडीयू छात्र नेता पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में

जो प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार हैं, उनके तरफ से छात्राओं के वोट को खरीदने की कोशिश की जा रही है.

विश्वविद्यालय चुनाव में छात्राओं के वोट अहम है, क्योंकि सबसे अधिक 5355 वोटर्स पटना विमेंस कॉलेज में ही है.

biryani1 22Scope News

काले रंग के रेंज रोवर से आनंद मोहन के समर्थकों ने बांटा बिरयानी

छात्र जदयू के प्रेजिडेंट पद के उम्मीदवार आनंद मोहन की ओर से मुफ्त में कॉलेज की छात्राओं को बिरयानी बांटकर वोट खरीदने की कोशिश की गई. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि काले रंग के रेंज रोवर से आनंद मोहन के समर्थक उतरते हैं और डिक्की में से प्लास्टिक के थैले में भरा बिरयानी का पैकेट निकालते हैं और छात्राओं को बिरयानी का पैकेट बांट कर आनंद मोहन को वोट देने की अपील करते. हालांकि कई छात्राओं ने बिरयानी लेने से सीधे इनकार किया लेकिन कई छात्राओं ने बिरयानी लिया. दूसरे छात्र संगठन इस बात से नाराज हैं कि छात्र संघ चुनाव में धनबल का प्रयोग करके राजनीति को गलत दिशा देने की कोशिश की जा रही है.

biryani12 22Scope News

दो दिनों से खिलाए जा रहे आइसक्रीम और गोल गप्पे

बताया जाता है कि पटना वीमेंस कालेज और मगध महिला कालेज में वोटरों को लुभाने के लिए बिरयानी बांटी गई. अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार की ओर से यह पार्टी दी गई. कॉलेज के पास दो दिनों से आइसक्रीम और गोल गप्पे फ्री में खिलाए जा रहे हैं. इसके साथ सभी छात्र संगठन चुनाव प्रचार में प्रिंटेड मटेरियल का उपयोग कर रहे हैं. जबकि छात्र संघ चुनाव में प्रिंटेड मटेरियल का उपयोग करना मना है. बता दें कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव 19 नवंबर को होना है.

पर्चा वितरण के साथ चल रहा संपर्क अभियान

पटना विश्वविद्यालय का कैंपस छात्र संघ चुनाव के रंग में पूरी तरह रंग गया है. शुक्रवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने संपर्क अभियान चलाया और आम छात्रों को कैंपस व्याप्त समस्याओं को दूर करने का वादा किया. संगठनों ने आम छात्रों के बीच हाथ से लिखे पर्चे का भी वितरण किया. आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वाणिज्य महाविद्यालय संपर्क अभियान चलाया.

रिपोर्ट: प्रणव राज

पटना विवि छात्रसंघ के चुनाव प्रचार का आज थम जाएगा शोर

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...