आज पटना में तेजस्वी के साथ लंच करेंगे आदित्य ठाकरे

PATNA: कहते हैं राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता है.

यहां समय और परिस्थितियों के अनुसार समीकरण बनते-बिगड़ते रहते हैं.

दुश्मन दोस्त बन जाते हैं और घोर विरोधी भी एक मंच पर आ जाते हैं.

आज पटना में जो होने जा रहा है वो भी राजनीति के

इस सिद्धांत की तस्दीक करता है. आज एक-दूसरे की

धुर विरोधी रही शिवसेना और राष्ट्रीय जनता दल के

नेताओं की मुलाकात होगी. शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे

आज पटना पहुंचेंगे और तेजस्वी यादव के साथ

न सिर्फ मुलाकात करेंगे बल्कि दोनों साथ में लंच भी करेंगे.

aditya tejaswi 22Scope News

दोनों राजनीतिक परिवारों के बीच इस तरह की ये पहली मुलाकात

आदित्य ठाकरे के साथ पार्टी नेता प्रियंका चतुर्वेदी,

अनिल देसाई भी मौजूद होंगे. अपनी-अपनी पार्टियों

की कमान संभालने वाले इन दो युवा नेताओं की

मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

हालांकि इसे निजी मुलाकात बताया गया है

लेकिन संभावना जताई जा रही है दोनों नेताओं के बीच

मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की योजनाओं को लेकर भी बात होगी.

इस मुलाकात को 2024 के लोकसभा चुनाव और विपक्षी एकता

की कोशिशों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. एक दौर था

जब शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे और

राजद प्रमुख लालू यादव एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे.

खासतौर से शिवसेना की हिंदूवादी विचारधारा और मुंबई में उत्तर भारतीयों के विरोध को लेकर लालू यादव हमेंशा हमलावर रहे. लेकिन वक्त के साथ हालात भी बदले तो अब दूरिंयां भी मिटती दिख रही है. आज लालू यादव यादव के पुत्र तेजस्वी यादव बाला साहब ठाकरे के पौत्र आदित्य ठाकरे की मेजबानी करेंगे.

महाराष्ट्र में शिवसेना के हाथ से सत्ता जाने के बाद से आदित्य ठाकरे लगातार अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इससे पहले वो राहुत गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए और अब तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. हालांकि आदित्य ठाकरे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात होगा या नहीं इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें: पंकज मिश्रा की जमानत पर 26 नवंबर को आएगा फैसला

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल...

Jharkhand Rajya Sabha Chunav 2026: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नामांकन के अंतिम दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)...

बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री...

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए...

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img