भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को इस मामले में मिली जमानत

हाजीपुर : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं.

कभी लाइव कॉन्सर्ट शो को बीच से छोड़ कर निकल जाना तो कभी चलती शो के दौरान

उनपर हमला होना. हाल ही में अक्षरा एक बात को लेकर काफी चर्चा में थी.

akshara singh1 22Scope News

बीते 10 नवंबर को वैशाली जिला अंतर्गत लालगंज थाना पुलिस ने अक्षरा सिंह के पटना स्थित

आवास पर एक्ट्रेस को फरार घोषित करते हुए नोटिस चिपकाया था.

जिसके बाद अक्षरा सिंह की गिऱफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी.

वही कई लोग एक्ट्रेस को भगोड़ा, धोकेबाज कहकर ट्रोल कर रहे थे.

अब उस मामले से जुडी एक बड़ी बात सामने आ रही हैं.

akshara singh12 22Scope News

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह: चुपचाप हाजीपुर सिविल कोर्ट पहुंची

एक्ट्रेस सोमवार को चुपचाप हाजीपुर सिविल कोर्ट पहुंची. जहां जज तीन सह एसीजेएम द्वितीय सुनील कुमार त्रिपाटी के न्यायालय में सरेंडर किया. कोर्ट ने सुनवाई के उपरांत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अग्रिम जमानत दे दी. जमानत मिलने के बाद अभिनेत्री ने कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से कानून का पालन किया है. मैं अपराधी नहीं हूं. वे कहीं भागी नहीं है. उन्होंने मामले को लेकर जानकारी नहीं होने की भी बात कही थी.

akshara singh123 22Scope News

जानिए क्या है पूरा मामला

वैशाली के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर पर एक कार्यक्रम रखा गया था. जिस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह शो करने के लिए पहुंची हुई थी. उसी में फायरिंग की गई थी. बताया जाता है कि पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने इस पार्टी में हवाई फायरिंग की थी. जिसके बाद उस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. विडियो में अक्षरा सिंह भी नजर आ रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी सह पूर्व विधायक अनु शुक्ला और अक्षरा सिंह पर केस दर्ज किया था. वैसे तो इस मामले में सभी आरोपी को जमानत मिल गई थी लेकिन अक्षरा सिंह को जमानत नहीं मिली थी.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...