BPSC गेट के सामने अभ्यर्थियों का महाधरना, BJP का मिला साथ

632
Advertisment

PATNA: बीपीएससी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग

Advertisment

मुख्यालय गेट के बाहर सैकड़ों की संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने

प्रदर्शन किया. रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का

आक्रोश लगातार जारी है और पीटी के रिजल्ट को

रद्द करने की मांग लगातार कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जांच आयोग गठित करने की मांग की है.
बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों ने आज महा धरना का एलान किया गया था इसके बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र बीपीएससी गेट के सामने धरना देने पहुंचे.


अभ्यर्थियों के समर्थन में आए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा

vijay sinha bpsc 22Scope News
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा अभ्यर्थियों के समर्थन में बीपीएससी मुख्यालय पहुंचे


बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा अभ्यर्थियों के समर्थन में बीपीएससी मुख्यालय पहुंचे. छात्रों की मांग को लेकर पहुंचे पीपीएससी कार्यालय के बाहर छात्रों के समर्थन में उन्होंने कहा कि वे छात्रों के समर्थन में हम खड़े हैं. अगर छात्र चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो तो सरकार को सीबीआई से जांच कराने में क्या दिक्कत है. अगर कोई इसमें अधिकारी संलिप्त हैं तो उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.
हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप है कि 67वीं बीपीएससी पीटी रिजल्ट में ओएमाअर सीट में छेड़छाड़ की गई है.

रिपोर्ट: राजीव

Advertisement