BPSC 67th 2022 : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के कैंडिडेट्स के लिए बीपीएससी ने जारी किया अहम नोटिस, देखें डिटेल्स

BPSC 67th 2022 : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के कैंडिडेट्स के लिए बीपीएससी ने जारी किया अहम नोटिस-

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कुछ दिन पहले 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा

(BPSC Civil Services Prelims 2022) के एडमिट कार्ड जारी किए थे.

वे कैंडिडेट्स जो बीपीएससी की ये परीक्षा दे रहे हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर चुके हैं.

इस संबंध में आयोग ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है. कमीशन का कहना है कि

जिन कैंडिडेट्स के जारी हुए एडमिट कार्ड्स में उनके हस्ताक्षर या फोटोग्राफ धुंधली है

या साफ दिखाई नहीं दे रही, उन्हें परीक्षा वाले दिन अपने साथ कुछ जरूरी कागजात लाने होंगे.

आईडी प्रूफ फिर से देना होगा

परीक्षा वाले दिन कैंडिडेट द्वारा जमा किए गए कागजात

और घोषणा पत्र से एडमिट कार्ड के डेटा का मिलान किया जाएगा.

इनसे मेल होने के बाद और आईडी के स्तर पर एग्जामिनर के संतुष्ट होने के बाद ही ऐसे कैंडिडेट्स परीक्षा दे सकेंगे.

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

ऐसे कैंडिडेट्स को सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घोषणा-पत्र डाउनलोड करके भरना होगा. इसे भरकर और फोटो आदि लगाकर किसी गैजेटेड ऑफिसर से प्रमाणित करना होगा. इसमें कैंडिडेट को हिंदी और इंग्लिश दोनों में साइन करने होंगे.

इसके साथ ही दो रंगीन फोटो भी प्रमाणित करानी होगी. एक फोटो ई-एडमिट कार्ड पर लगानी होगी और दूसरी एग्जामिनर के सामने उसे दी जाने वाली कॉपी में.

आईडी प्रूफ भी ले जाएं

घोषणा पत्र क साथ ही कैंडिडेट्स को आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, लाइसेंस, पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी अटेस्ट करवाकर साथ ले जानी होगी. इसे एग्जामिनर के पास जमा करना होगा. एग्जामिनर आपकी आईडी प्रूफ से लेकर फोटा मिलाने और वैरीफिकेशन करने के बाद आपको परीक्षा देने की अनुमति देगा.

BPSC पेपर लीक कांड पर राजनीति शुरू

 

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img