कुढ़नी में जदयू की हार पर उपेंद्र कुशवाहा को याद आए अटल जी

पटना : कुढ़नी उपचुनाव में एक ओर जहां जदयू की हार को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बना हुआ है. उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अटल जी की मशहूर कविता पोस्ट की है. ये कविता है-

क्या हार में, क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं…

upendra kushwaha1 22Scope News

अपने पोस्ट में उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी को सबक लेने की सीख भी दी है. उन्होंने कहा कि जनता हमारे हिसाब से नहीं चलेगी बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा.

danish 22Scope News

कुढ़नी में हार के बाद ‘हम’ ने की कोआर्डिनेशन कमिटी की मांग

हार के बाद महागठबंधन में बयानबाजी भी शुरू हो गई है. जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा ने एक बार फिर से कोआर्डिनेशन कमिटी की मांग शुरू कर दी है. इतना ही नहीं पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने यहां तक कह डाला कि आरजेडी के पूर्व बाहुबलि सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार की अनदेखी करना महागठबंधन को भारी पड़ गया है. राजद के नेता इस मामले पर खुलकर बोलने से अभी बचते दिख रहे हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्याम रजक ने सिर्फ इतना कहा कि हार के कारणों की समीक्षा की जायेगी.

shyam rajak 22Scope News

जदयू की हार: बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता को मिले 76648 वोट

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत हुई है. बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को करीब 3600 वोटों से मात दी है. बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता को 76648 वोट मिले, जबकि जदयू के मनोज कुमार सिंह को 73016 मत मिले. भाजपा उम्मीदवार की जीत 3632 वोट से हुई. इस जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल उड़कार जीत का जश्न मनाया.

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...