राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले विजय सिन्हा- राज्य में लगातार बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

बीजेपी के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल फागू चौहान से की मुलाकात

पटना : राज्यपाल से मुलाकात- बिहार में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में बीजेपी के 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को

राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की. बिहार में बढ़ते अपराध और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर

अपनी चिंता जाहिर करते हुए ज्ञापन सौंपा गया.

vijay sinha1 3 22Scope News

अपराधियों को संरक्षित कर रही सरकार

राज्यपाल से मुलाकात के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर हमने राज्यपाल से मुलाकात की और उनको अवगत कराया कि सरकार लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान नहीं दे रही है. बिहार के हर एक जिले में अपराध तेजी से बढ़ रहा है. वहीं बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षित कर रही हैं. नीतीश कुमार जब से राजद के साथ गये हैं, तब से अपराधियों का हौसला बुलंद हो गया है. अब बिहार नीतीश से नहीं संभल रहा है. उन्होंने कहा कि हमलोग न सिर्फ अपराध बल्कि कई अन्य मुद्दों को लेकर भी बातचीत की. बता दें कि विजय सिन्हा के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, सम्राट चौधरी, नंद किशोर यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे.

vijay sinha12 1 22Scope News

जानिए राज्यपाल से मुलाकात पर राजद ने क्या कहा

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के राज्यपाल से मुलाकात करने से पहले राजद ने कहा कि उनको जहां जाना है वह जाएं. राष्ट्रपति से मिलें चाहे वह राज्यपाल से मिले उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जब वह सरकार में थे तब जंगलराज कहां था, जब वह सरकार से बाहर आ गए तब उनको जंगलराज दिखाई दे रहा है. कुढ़नी विधानसभा जीतने के बाद बहुत उछल कूद कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल में क्या हाल हुआ उस बात नहीं करेंगे. दिल्ली एमसीडी के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सभी लोग लगे हुए थे. उसकी चर्चा बीजेपी नहीं करती. मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले देश के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. क्योंकि बीजेपी का पूरा कुनबा हिमाचल प्रदेश में पूरी ताकत लगा दी थी.

रिपोर्ट: राजीव कमल

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...