जीत से गदगद हैं NDA के नेता, मुलाकात का दौर जारी, राज्यपाल व CM से मिले विजय सिन्हा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता काफी गदगद हैं। नेताओं का एक-दूसरे से मिलने का सिलसिला जारी है। खासकर, सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए लगातार एनडीए गठबंधन के नेता सीएम आवास पहुंच रहे हैं। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा अभी थोड़ी देर पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की और एनडीए की शानदार जीत पर बधाई दी।

राज्यपाल से राजभवन और मुख्यमंत्री से सीएम आवास में विजय सिन्हा ने की मुलाकात

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अभी थोड़ी देर पहले राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साहब से मुलाकात कर बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत वाली विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत से हुई ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और अपनी जीत के लिए आभार और धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से भी मिलकर उनका भी आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। जय बिहार ! जय एनडीए!

Vijay Sinha 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : NDA की शानदार जीत के बात CM नीतीश से मिले उपेंद्र कुशवाहा

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...