Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

रावण लीला फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग

  पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था ने सोमवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नाम का मांग पत्र उपायुक्त वरूण रजंन को सौंपकर रावण लीला फिल्म में प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इसका नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने किया. आवेदन में सस्था के सदस्यों ने बताया कि रावण लीला फिल्म में सनातन धर्म और भगवान राम, माता सीता का गलत चित्रण फिल्म निदेशक और कलाकारों ने किया है. पत्र में आरोप लगाया गया है कि बॉलीबुड के द्वारा देवी-देवाताओं, आराध्यों का गलत तरीके से चित्रण करके उनका चरित्र हनन किए जाने का काम किया जा रहा है.

अक्टुबर माह में रिलीज होने वाली फिल्म रावण लीला के ट्रेलर में राम-लीला को नौटंकी कहकर संबोधित किया गया है. भगवान राम के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है. ट्रेलर में स्पष्ट दिख रहा है कि इसमें माता सीता और राणव दानव का पात्र निभा रहे कलाकारों के बीच प्रेम-प्रसंग दिखाया गया है. इस फिल्म में करोड़ों लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ किया गया है. डीसी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को दिए आवेदन में संस्था ने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ देशद्रोह और धार्मिक भावना को आहत करने की धारा लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. मौके पर संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे के अलावे संयुक्त सचिव चंदन प्रकाश, कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर, वरीय सदस्य राजेश यादव गौतम कुमार, विकास भगत मौजूद रहे.

   रिपोर्ट : चंदन रक्षित

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...