Commercial Advertisment

खोरठा फिल्म ‘कोयला चोर’ के शुभ मुहूर्त पर पहुंचे जयराम महतो, अगले महीने से शूटिंग होगी शुरू

बाघमाराः तोपचांची में खोरठा खतियानी फिल्म्स और एस राज खोरठा वीडियो के बैनर तले बनने जा रही खोरठा फिल्म ‘कोयला चोर’ का शुभ मुहूर्त तोपचांची में किया गया. मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर फिल्म का शुभ मुहूर्त कार्यक्रम संपन्न किया.

फिल्म अवैध कोयला कारोबार पर आधारित है. जिसमें झारखंड की खनिज संपदा कोयले की लूट को दिखाया जायेगा. साथ ही कैसे सबकी मिलीभगत से अवैध कोयला का धंधा चलता है और वास्तविक कोयला माफिया कौन हैं? यह फिल्म में देखने को मिलेगा. जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है लेकिन काल्पनिक होगी.

जयराम महतो ने फिल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी और निर्माताओं के प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि अगर कलाकार अपने अधिकार और फिल्म संगीत उद्योग के विकास को लेकर आंदोलन करते हैं, तो वे भी अपना समर्थन देंगे. झारखंड के कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं. जरूरत हैं इन्हें आगे बढ़ाने की.

फिल्म में मुख्य रूप से कलाकार सुरेंद्र कुमार महतो, सूरज कॉमेडियन, जयराम महतो, राज मल्होत्रा, अमर मिश्रा, संतोष राय, सुपी सिंह, गीत छेत्री, मेघा मंडल, नीलिमा सहित अन्य अभिनय करते दिखेंगे. फिल्म की शूटिंग धनबाद, बोकारो, रामगढ़ सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी. जबकि फिल्म तीन महीने में बनकर तैयार हो जायेगी. जो सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की जाएगी.

फिल्म के निर्माता सुरेंद्र कुमार महतो, विकास मंडल, बेलाल अंसारी, अंकुश कुमार, जयराम महतो, अशोक मंडल और विष्णु गोराई, निर्देशक सह लेखक हेमंत कुमार, डीओपी राजबली राज, संगीतकार अंकुश कुमार, गायक सतीश दास, मनोज देहाती, मनोज झारखंडी, सावित्री कर्मकार, मोनिका मुंडू व पवन रॉय हैं. मुहूर्त के दौरान कैलाश महतो, विनोद कुमार, अनिल महतो, बासदेव महतो, महेंद्र प्रसाद साहू, अविनाश गुप्ता गोलू सहित अन्य मौजूद रहें.

रिपोर्ट – सूरजदेव मांझी

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: जियो के नए 15...

Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: रिलायंस जियो ने मोबाइल यूजर्स के लिए 15 रुपये का नया अनलिमिटेड 5G डेटा पैक पेश किया...

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...