Amritsar Air Force Station परिसर में दीवार फांद कर घुसा व्यक्ति, सेना की वर्दी बरामद…

अमृतसर: शनिवार की सुबह अमृतसर एयरपोर्ट स्थित एयरफोर्स स्टेशन में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक व्यक्ति अचानक दीवार फांद कर एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश कर गया। व्यक्ति के एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश करते ही एयरफोर्स कर्मी एक्टिव हो गए और आनन फानन में उसे पकड़ लिया। एयरफोर्स के अधिकारियों ने बाद में उसे एयरपोर्ट थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पास से सेना की वर्दी भी मिली है जिस पर रैंक सूबेदार लिखा हुआ है। पकडे गए व्यक्ति ने अपनी पहचान बिहार के किशनगंज के तनवीर आलम के रूप में बताई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह करीब 20 दिन पहले वह अपने जीजा के पास मुंबई गया था। वहां से फिर ट्रेन पकड़ कर वापस घर के लिए चला और ट्रेन बदलते हुए वह अमृतसर पहुंच गया। अमृतसर रेलवे स्टेशन से वह बस में बैठा और बस ने उसे एयरपोर्ट के पास उतार दिया जहां एक महिला ने उसे शराब पिला दी।

शराब के नशे में ही वह एयरफोर्स स्टेशन के अंदर दीवार फांद कर घुस गया जिसे जवानों ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। दोपहर तक की पूछताछ के अनुसार व्यक्ति से कुछ भी ऐसा सुराग नहीं मिला जो संदिग्ध हो लेकिन पुलिस अभी लगाकर पूछताछ कर रही है और उसके एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुसने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bhagalpur में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, शौचालय…

Amritsar Air Force Station Amritsar Air Force Station v

Amritsar Air Force Station

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img