घरेलू कलह में गई महिला की जान, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका रिकी कुमारी उर्फ रिंकू सीनी की आत्महत्या के मामले में अब उसके पति सुनील सोनी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में मृतका के भाई प्रकाश कुमार बर्मन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत के मुताबिक, सुनील सोनी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बोरी पाड़ा पुलिस लाइन का निवासी है। फिलहाल वह अपनी पत्नी रिकी के साथ रांची के मोती स्ट्रीट, धोबी मुहल्ला में किराए के मकान में रह रहा था। रिकी एक कपड़े की दुकान में काम करती थी, जबकि सुनील जोमेटो में डिलीवरी एजेंट के रूप में कार्यरत है।

प्रकाश ने आरोप लगाया कि रिकी और सुनील के बीच घरेलू काम-काज को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। 22 मई की रात भी जब सुनील काम से लौटा, तब दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इसी तनाव के बीच रिकी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दुखद घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया है।


📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गिर सकती है...

पटना : बिहार में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की अभी पूरी तरह से एंट्री नहीं हुई है। उम्मीद है कि 18 से लेकर 19 जून...