शादी समारोह से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

जहानाबाद : जहानाबाद केविशुन गंज ओपी क्षेत्र के धराउत गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर ने एक 30 वर्षीय युवक को रौंद डाला। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है की गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी संतोष कुमार अपने छेका समारोह में अपने ससुराल धराउत आया हुआ था। शुक्रवार को अपने ससुराल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही सड़क के किनारे गया की तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया। जिसके कारण इस व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

बता दें कि जैसे ही इस घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिली दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। इस घटना की सूचना स्थानीये थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को सूचना मिलते ही बिसुनगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में विष्णुगंज थाना अध्यक्ष फूलचंद यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले चालक को पता लगाया जा रहा है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने के कारण या घटना घटी है। गौरतलब हो की जिले में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण घटना घट रही है। लेकिन वाहन चालक घटना से सबक सीख नहीं ले रहे हैं।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...