50 करोड़ की ठगी मामले में आरोपियों के एकाउंट फ्रीज

रांची. पतरातू में सीसीएल कर्मियों सहित अन्य लोगों को लोन दिलाने के नाम पर करीब 50 करोड़ के ठगी केस में सीआइडी ने आरोपियों का एकाउंट फ्रीज कर दिया है.

सीआइडी की टीम बैंक अधिकारियों के सहयोग से आगे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी के पैसे आरोपियों के एकाउंट से किन दूसरे लोगों के एकाउंट में ट्रांसफर किये गये हैं, ताकि ऐसे लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके.

जानकारी के अनुसार इस मामले में सीआइडी की टीम ने 15 दिसंबर को पतरातू के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तार आरोपियों में पतरातू के कमल कुमार, जमीर मियां, बिट्टू रजक, मेहुल कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली थी.

सीआइडी को आरंभिक जांच में जानकारी मिली थी कि आरोपियों ने करीब 500 लोगों से ठगी की है. इसमें अधिकतर लोग सीसीएल कमीं हैं.

जांच के क्रम में सीआइडी को यह जानकारी भी मिली है कि जमीर मियां का एकाउंट फ्रीज होने से पहले उसके परिवार के किसी सदस्य ने 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाला है.

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...