रांची के रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की तैयारी, नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कई प्रतिष्ठान

रांची: शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित कई रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में से कई भवनों का नक्शा स्वीकृत नहीं है, फिर भी रोजाना इनकी छतों पर महफिलें सजती हैं। अब ऐसे नियम विरुद्ध संचालित भवनों पर नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

निगम प्रशासक संदीप सिंह ने शहर के सभी रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट की जांच करने का निर्देश टाउन प्लानर को दिया है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें सहायक टाउन प्लानर और इंजीनियर शामिल होंगे। टाउन प्लानर को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे बिल्डिंग बायलॉज के मापदंडों के तहत जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि जिन इमारतों पर रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट संचालित हैं, वे व्यवसायिक हैं या आवासीय।

यदि कोई रूफटॉप बार व्यवसायिक भवन में संचालित हो रहा है, तो यह भी देखा जाएगा कि उसका नक्शा व्यवसायिक कैटेगरी में स्वीकृत है या नहीं। इसके अलावा, जिन भवनों पर होल्डिंग टैक्स आवासीय दर पर निर्धारित है, उन्हें जुर्माना लगाते हुए व्यवसायिक दर से टैक्स वसूलने की कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर निगम की इस सख्ती से यह स्पष्ट है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट्स पर नकेल कसी जाएगी।

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...