प्रेम विवाह के बाद पति के दुर्व्यवहार से आहत पत्नी पहुंची थाने वहीं हो गई मौत

मोतिहारी : दो महीना पूर्व हुई प्रेम विवाह के बाद पति के दुर्व्यवहार से आहत पत्नी मोतिहारी के महिला थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी. वहां उसकी तबियत बिगड़ गई. उसके बाद महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ने जहर खायी थी. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक महिला श्रेया शर्मा जहानाबाद के अमरपुरा थाना क्षेत्र स्थित चक्रधमपुर गांव की रहने वाली है. श्रेया शर्मा ने करीब तीन महीना पहले पूर्वी चम्पारण जिला के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र स्थित मुड़ा गांव निवासी राहुल सिंह के साथ रांची में प्रेम विवाह किया था.

श्रेया के मायके वालों का कहना है कि श्रेया को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित करता था. जिस कारण श्रेया और राहुल में विवाद हो गया और राहुल चार दिन पूर्व अपने गांव मुड़ा आ गया. जिसकी शिकायत लेकर लड़की श्रेया शर्मा शनिवार को मोतिहारी के महिला थाना पहुंची. शनिवार को देर शाम में श्रेया शर्मा की पुलिस अभिरक्षा में तबियत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान श्रेया की मौत हो गयी है. श्रेया के जहर खाने से उसकी मौत होने की बात बतायी जा रही है.

पुलिस अभिरक्षा में नवविवाहता महिला की मौत से हड़कंप मच गया है. सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि थाने में आने के साथ ही श्रेया शर्मा की तबीयत खराब हो गयी थी. जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही श्रेया के मौत का कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने कहा कि श्रेया के परिजन जहानाबाद से पहुंचे हैं. जिनके शिकायत पर श्रेया के ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : बृजेश झा

कोविड जांच में सहयोग नहीं कर रहे यूएस से आए शख्स, महिला कर्मचारी से किया दुर्व्यवहार

डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा- स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस...

पटना : रात के एक या दो बजे का समय है। पूरे घर में अंधेरा पसरा है, सिवाय एक बेडरूम के दरवाजे के नीचे...

Ranchi Holding Tax 2026: 30 जून तक 10% Discount का आखिरी...

रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स पर 30 जून तक 10% छूट का मौका दिया है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और सशस्त्र बलों से जुड़े...

Jharkhand Voter List Update 2026: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO,...

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को...