Advertisment

तेजस्वी के बाद रोहिणी का नीतीश पर हमला, कहा- हर बार करते हैं महिलाओं का अपमान

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बाद उनकी बहन व राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं को लेकर हमला किया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल ही नहीं हमेशा ही महिलाओं का अपमान करते हैं। वह कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है कि स्व-महिमामंडित व् सिर्फ और सिर्फ स्वहित व् स्वार्थ-संक्रमित अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने वाली एक अनैतिक सत्तालोलुप शख्सियत को एक अनुसूचित जाति की विधायिका का वाजिब बोलना नागवार गुजरा और फिर जिस लहजे में पद व् सदन की गरिमा को ताखे पर रखते हुए विधायिका को संबोधित किया गया। उसे अगर कोई जायज ठहरता है, तो उसे तत्काल मानसिक-चिकित्सक के परामर्श की जरूरत है।

उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है, महिलाओं के बारे में अभद्र, अमर्यादित टिप्पणियों और बयानों की एक परिपाटी ही बना दी गई है। अनैतिक सत्ताधारी गठबंधन के शीर्ष के लोगों के द्वारा, लंबी लिस्ट है। ऐसे बयानों की जिनसे बिहार के साथ-साथ सदन की गरिमा भी तार-तार हुई है। महिलाओं के ज्ञान को कमतर आंकने वालों, नारी-अस्मिता की कद्र नहीं करने वालों के हाथों में माता जानकी की जन्मस्थली बिहार की कमान है। इससे ज्यादा अफसोस और दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है।

रोहिणी ने कहा कि जिन लोगों के संरक्षण में जिनकी सरपरस्ती में मुजफ्फरपुर में महापाप को अंजाम दिया गया। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाए जाने जैसे कुकृत्य पर जिनके मुंह से निंदा-भर्त्सना का एक शब्द नहीं निकला। उनसे/उससे महिला सम्मान की अपेक्षा रखना जहरीले नाग को जेब में रख कर, नहीं डसे जाने के प्रति आश्वस्त होने जैसा है।

यह भी पढ़े : सदन में नीतीश के हाय-हाय पर तेजस्वी ने ली चुटकी, कहा- भगवान भरोसे बिहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...