Advertisment

झारखंड में पांच अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट: रांची सहित कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

रांची: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर राज्य के लगभग सभी हिस्सों में दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक अगस्त से लेकर आगामी पांच अगस्त तक राज्य में लगातार बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, देवघर, दुमका और पलामू जैसे जिलों में भारी बारिश और वज्रपात चेतावनी जारी की गई है।

गुरुवार की शाम राजधानी रांची में एक घंटे तक तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक तो आई, लेकिन जलजमाव और ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, एक अगस्त को राज्य के उत्तरी-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी प्रबल संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में मानसून की टर्फ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक, बांदा, सिधी होते हुए रांची से गुजर रही है। इस कारण झारखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार बादल छाए रहने और अच्छी बारिश होने की स्थितियां बनी हुई हैं। विभाग ने कहा है कि यह सिलसिला पांच अगस्त तक जारी रह सकता है।

बीते 24 घंटे में राज्य के पुटकी (धनबाद) में सबसे अधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई है, वहीं गोड्डा में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वे मौसम अलर्ट का पालन करें, बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, और तेज हवा के समय पेड़ों या अस्थायी ढांचों के पास खड़े न हों।


Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...