आरिफ जमाल हत्याकांड का खुलासा, 2 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

सीवान : सीवान में एआईएमआईएम नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का एसपी ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। सीवान पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने सीवान जेल में बंद कुख्यात अपराधी रिशू पांडेय के इशारे पर आरिफ जमाल को गोली मार कर हत्या की थी। अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, छह जिंदा गोली, एक किलो चरस, दो मोबाइल और 1660 रुपए बरामद किया है।

सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आसाव थाना क्षेत्र के करमौल निवासी उदयनाथ मिश्रा के पुत्र राजन मिश्रा उर्फ अर्चित मिश्रा और एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के इजरा चांदपुर निवासी कमलेश यादव के पुत्र रोहित यादव उर्फ लाडला के रूप में हुई हैं। एसपी ने बताया कि शहर में बीते दो दिन के अंदर अपराधियों ने तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। अपराधियों ने शहर के स्टेशन रोड स्थित ग्लास दुकान और एम एम कॉलोनी में फायरिंग की थी।

वहीं एआईएमआईएम नेता आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इसको चुनौती मानते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी तेज कर दी।इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने तीनों घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। इन्हीं अपराधियों ने सीवान जेल में बंद कुख्यात अपराधी रिशू पांडेय के इशारे पर आरिफ जमाल की गोली मार कर हत्या की थी। दोनों अपराधियों पर जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व देर शाम को जब आरिफ जमाल अपने फास्ट फूड के दुकान पर खड़े थे। तभी करीब तीन की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने आरिफ जमाल पर गोली चला दी थी।इस दौरान एक गोली आरिफ जमाल के पेट में लगी थी। इस दौरान इलाज के क्रम में आरिफ जमाल की मौत हो गई थी। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है की आखिर किस वजह से आरिफ जमाल की हत्या की गई थी।

विजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...