बेरमोः आईईएल थाना क्षेत्र में हथियार बन्द अपराधियों ने क्रेसर पर काम कर रहे मजदूरों की पिटाई की और एक मजदूर अपने साथ जंगल ले गए।
घटना बोकारो और हजारीबाग जिले की सीमा करमाटांड की है। क्रशर के मालिक रतन यादव ने आईइएल थाना पहुँच कर अपहरण की सूचना दी। बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा मुंशी से पूछताछ कर घटना की जानकारी ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रात में क्रशर चल रहा था, इसी दौरान हथियारबंद अपराधी पहुंचे और एक-एक कर कर्मियों की पिटाई करने लगे। पिटाई करने के बाद 5 कर्मियों को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। लेकिन बाद में चार कर्मियों को छोड़ दिया , जबकि एक मजदूर को साथ ले गए। मुंशी को चेतावनी देते हुए कहा कि क्रशर मालिक को पैसा पहुंचाने के लिए बोल दो।
रिपोर्टःमनोज कुमार


















