कैमूर में Road Accident में शिक्षक की मौत

कैमूर: कैमूर में एक सड़क दुर्घटना में एक निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना कैमूर के मोहनिया शहर के ब्रजराज हाई स्कूल के पास की जहां सड़क पार करने के दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मोहनिया थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस शव को लेकर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंची। शव के पास बरामद पहचान पत्र के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान की और परिजनों को सूचना दी।

शिक्षक की पहचान औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र के कुंवर बीघा गांव के शिव यादव का पुत्र सुदर्शन यादव के रूप में की गई।बताया जा रहा है किवे रतवार गांव में एक निजी स्कूल में शिक्षक थे और मोहनिया में किराये के मकान में रहते थे। मृतक के पुत्र ने बताया कि वह शारदा ब्रजराज हाई स्कूल के समीप सड़क पार कर रहे थे तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मुठभेड़ में Bihar STF ने कुख्यात सुशील मोची को मार गिराया

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Road Accident Road Accident

Road Accident

Gumla Bamboo Farming Training: गुमला में बाँस की औद्योगिक खेती को...

Gumla Bamboo Farming Training, गुमला: जिले में बाँस की औद्योगिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिला...

Dhanbad Governor Santosh Gangwar: धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, IIT-ISM में...

Dhanbad Governor Santosh Gangwar, धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को हवाई मार्ग से धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर एसएसपी, डीडीसी सहित...

Siwan Stolen Bullet Case: सीवान में RTO चेकिंग के दौरान पकड़ा...

Siwan Stolen Bullet Case: जिले में वाहन जांच के दौरान RTO विभाग की टीम ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को पकड़ा...