Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार में जनता के टैक्स के पैसे चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट, बोले बाबूलाल मरांडी

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में जनता के टैक्स के पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब झारखंड का किसान सूरज निकलने से पहले खेतों में उतरता है, मजदूर दिनभर पसीना बहाता है, और व्यापारी ईमानदारी से कर चुकाता है, तो उनकी बस एक उम्मीद होती है कि राज्य का विकास हो, ताकि उनके बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके।

22,172 करोड़ रुपये दिये टैक्स

उन्होंने कहा कि इसी उम्मीद और विश्वास के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनता ने पिछले साल से 1,097 करोड़ रुपये अधिक, यानी कुल 22,172 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में सरकार को दिए। लेकिन क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और उनकी सरकार ने भी उतनी ही ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई?

हेमंत सरकार में टैक्स के पैसे चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट

उन्होंने कहा कि टैक्स के रूप में प्राप्त वह धन, जिससे सड़कें, स्कूल, अस्पताल और रोजगार के अवसर उत्पन्न करने थे, आज बालू और भू-माफियाओं की जेब में जा रहा है। जिन टैक्स के पैसों से समृद्ध झारखंड बनना था, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि सत्ता का दुरुपयोग कर काला धन इकट्ठा करना है। अपने कर्तव्य से विमुख होकर सरकार न सिर्फ राज्य को पीछे धकेल रही है, बल्कि ईमानदार करदाताओं के साथ विश्वासघात भी कर रही है।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...