धनवार में चिकित्सकों की कमी को लेकर बाबूलाल ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, पदस्थापना की मांग की

गिरिडीह. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सकों की कमी देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है। क्षेत्र के 2 स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जहां एक भी डॉक्टर नहीं है। साथ ही कई केंद्रों में चिकित्सकों की कमी है। कहीं चिकित्सक हैं भी तो तय संख्या के मुताबिक नहीं हैं। इस बाबत मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिखा है और समस्या के समाधान के लिए कहा है।

बाबूलाल ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि धनवार अन्तर्गत 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों के पदस्थापन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र धनवार में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां एवं तिसरी में, रेफरल अस्पताल धनवार में तथा 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल्डा, पिहरा, घंघरीकुरा एवं बलहारा में अवस्थित हैं। यहां कुल 32 डॉक्टरों का स्वीकृत पद है। लेकिन 32 डॉक्टरों के विरूद्ध मात्र 9 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं। इनमें से भी एक-दो डॉक्टर दूसरे जगह प्रतिनियुक्त हैं।

 दो स्वास्थ्य केंद्र माल्डा एवं बलहारा में एक भी डॉक्टर पदस्थापित नहीं हैं। जिसके कारण आसपास के गांवों के मरीजों को इलाज हेतु दूसरे स्वास्थ्य केंद्र में जाना पड़ता है, जो काफी दूरी पर है। वहीं स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त डॉक्टरों के नहीं रहने के कारण सैकड़ों मरीज को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। यहां तक कि मरीजों को गिरिडीह जिला अस्पताल तक जाना पड़ता है, जो करीब 90-95 किमी दूरी पर है। गरीब परिवार से आने वाले मरीजों को गिरिडीह जाने में कठिनाई होती है और समय पर इलाज भी शुरू नहीं हो पाता है।

बाबूलाल ने कहा कि सरकार का दायित्व भी है कि लोगों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों का पदस्थापन स्वीकृत पद के अनुरूप होनी चाहिए। लेकिन इस बीते 5 साल में इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। अब नई सरकार में अपेक्षा करता हूं कि इस विषय को आप गंभीरता से लेंगे।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...