हजारीबागः बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा आज पंडाल के समीप दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण कर सेवा प्रदान की गई. साथ ही भोजन भी कराया गया. यह कार्यक्रम बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति हर एक वर्ष आयोजित करता है. इस साल भी अपने इस परंपरा को उन्होंने जारी रखा. समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया की ऐसा आयोजन हर साल होता है और आगे भी होता रहेगा.

इस मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन यह समिति हर एक साल करती है. अच्छे आयोजन करने वाली समितियों में से यह एक समिति है. इस साल भी उन्हें स्वभागय प्राप्त हुआ की वो ऐसे आयोजन में शामिल हो सके.
रिपोर्टः शशांक शेखर







