पुलिस छावनी में तब्दील हुई बेलतू गांव, फिलहाल स्थिति सामान्य, जानिए पूरा मामला

Hazaribagh: केरेडारी थाना क्षेत्र के बेलतू गांव में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उत्पन्न तनाव के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विसर्जन जुलूस के दौरान बढ़ा तनाव:

जानकारी के अनुसार, देर रात सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ गाना बजाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला तनाव में बदल गया और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पत्थरबाजी में कई लोग घायल:

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दोनों संप्रदायों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एसपी और डीसी पहुंचे मौके पर:

घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए शांति बहाल करने के निर्देश दिए।

चार थानों की पुलिस तैनात:

सुबह होते ही पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। बड़का गांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में चार थानों के थाना प्रभारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। स्वयं पुलिस कप्तान भी लगातार पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।

अफवाहों से बचने की अपील:

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...