PM Live : बेतिया पहुंच गए मोदी, बिहार को देंगे कई बड़ी सौगात

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन हो गया है। थोड़ी देर में बिहार को एक और बड़ी सौगात देंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, बेतिया के सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित बिहार एनडीए के तमाम नेता पहुंचे हैं। वहीं नीतीश कुमार के विदेश जाने के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं। बता दें कि पीएम के आगमन को लेकर देश की जानी मानी एक प्रमुख पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल ने गायत्री मंत्र के गीत से शुरुआत की।

बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। सम्राट ने कहा कि चंपारण की इस धरती पर, भगवान लवकुश की इस धरती पर मैं दोनों हाथ फैलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना चाहता हूं। इस विकसित भारत विकसित बिहार कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री बिहार में लगभग 20 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने आए हैं। आज हम बिहार के लोग आपको पूर्ण रूप से भरोसा देते हैं, जिस तरह आपने मोदी की गारंटी के तौर पर इस देश को विकसित बनाने का काम किया है। उसी तरह बिहार के लोग भी 2024 के चुनाव में आप 400 पार करें। इसका सपना भी बिहार की जनता साकार करने का काम करेगी।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि विपक्ष आप पर कमेंट करता है कि मोदी जी का परिवार नहीं है। लोग सोचते हैं कि राजनीति में उनका बेटा, उनकी बेटी,उनकी पत्नी, उनका दूसरा बेटा, दूसरी बेटी जरूरी है मगर मोदी के लिए तो 140 करोड़ देशवासी और 14 करोड़ बिहारवासी ही उनका परिवार हैं। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से जिस तरह डबल इंजन की सरकार बिहार में बनी है। आज हमने देखा है कि मात्र पांच दिनों में 65 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का काम किया गया है।

अनिल कुमार और रंजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...