तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने अवैध तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हथियार तस्करी करने के उद्देश्य से जमा किए गए अवैध हथियारों की खेप को पकड़ा और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने एक करबाइन, पांच पिस्टल, छह देसी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस, दो बैरल, 16 मैगजीन, एक बाइक और 62 हजार रुपया नकद सहित हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण को बरामद किया है।

मुंगेर बेगूसराय और खगड़िया को जोड़ने वाले कृष्ण सेतु को हथियार तस्करों ने अपना सबसे सुगम मार्ग बना लिया है। जहां से तस्कर आसानी से मुंगेर होते हुए बेगूसराय, पटना और खगड़िया होते हुए बंगाल हथियार की खेप लेकर निकल रहे हैं। पुलिस ने कृष्ण सेतु पर एक संदिग्ध बाइक स्वर की तलाशी ली। जिसके बाद उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस को बरामद किया।

वहीं पूछताछ के दौरान पकड़ाए तस्कर ने बताया की मुंगेर के मुफ़सील थाना क्षेत्र के बाकरपुर स्तिथ उसके घर पर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी की। इस मामले में मुंगेर एसपी जगन्नाथ जला रेड्डी ने बताया की गिरफ्तार तस्कर इन हथियारों को अन्य राज्यों में बेचने की फिराक में लगा हुआ था। जल्द ही इसके अन्य नेटवर्क का पता लगा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope 

https://22scope.com

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...