राहुल के खिलाफ बिहार BJP का हल्लाबोल, कहा- आरक्षण विरोधी है कांग्रेस

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा विदेश धरती पर आरक्षण को लेकर दिए गए बयान से देश में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी हर तरफ से उन्हें घेर रही है। बिहार बीजेपी ने आज प्रदेश कार्यालय में राहुल गांधी के खिलाफ हल्लाबोल दिया है। पार्टी की तरफ से बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद और मंत्री नितिन नवीन सहित पार्टी के कई बड़े नेता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता की ओर से प्रदेश कार्यालय के बाहर महाधरना का आयोजन किया गया। सभी ने राहुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें माफी मांगने को कहा।

आरक्षण के मुद्दे पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी कभी आरक्षण के बारे में नहीं सोच सकते हैं। अंतिम व्यक्ति का कैसे भलाई हो उसके बारे में राहुल कभी नहीं सोच सकते हैं। राहुल की मानसिकता से साफ झलकता है कि आरक्षण विरोधी राहुल गांधी हैं। जिस प्रकार उन्होंने विदेश में आरक्षण के मुद्दे पर बयान दिया कहीं न कहीं दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल आरक्षण और दलित विरोधी हैं। राहुल कभी नहीं सोच सकते हैं कि दलित वंचित को कैसे भलाई हो। उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी और पिता स्व. राजीव गांधी यहीं किया  करते थे। जबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में काबिज हैं तबतक कोई संविधान और आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि कांग्रेस जब भारत एक निष्पक्ष जगह होगी, तब आरक्षण को समाप्त करने के बारे में सोचेगी। उन्होंने कहा कि भारत इस समय एक निष्पक्ष जगह नहीं है। गांधी ने कहा था कि बड़ी बात यह है कि भारत के 90 प्रतिशत लोग ओबीसी, दलित और आदिवासी इस खेल में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना यह जानने का एक सरल अभ्यास है कि निचली जातियां, पिछड़ी जातियां और दलित किस तरह से भारत के टॉप 200 व्यवसायों की व्यवस्था में एकीकृत हैं। भारत की 90 प्रतिशत आबादी के पास लगभग कोई स्वामित्व नहीं है। देश की सबसे बड़ी अदालतों में भारत के 90 प्रतिशत लोगों की लगभग कोई भागीदारी नहीं है। मीडिया में निचली जातियों, ओबीसी और दलितों की शून्य भागीदारी है।

यह भी पढ़े : किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा जमीन सर्वे का काम – दिलीप जायसवाल

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...