Bihar Diwas-2025 : आज कार्यक्रम का CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

पटना : बिहारवासियों के लिए आज यानी शनिवार का दिन बेहद खास है। 22 मार्च को हर साल बिहार दिवस (Bihar Diwas) मनाया जाता है। क्योंकि आज ही के दिन बिहार को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। बिहार 22 मार्च, 1912 को बंगाल से अलग होकर एक अलग प्रांत बना था। इसलिए इस दिन को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर राज्य के अलग-अलग शहरों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजधानी पटना (Patna) के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में भी आज से बिहार दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसके लिए भव्य रूप से तैयारियां की गई है। बिहार दिवस समारोह 22 से 26 मार्च तक गांधी मैदान में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सीएम, दोनों डिप्टी सीएम ने बिहार दिवस की दी बधाई

आपको बता दें कि बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित सभी मंत्री, विधायक और नेता ने बिहारवासियों को बिहार दिवस की बधाई दी है।

वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं – PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं – CM नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

CM नीतीश कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

बता दें कि आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. समारोह में उन्नत बिहार, विकसित बिहार की झलक दिखेगी। कार्यक्रम में सरकार के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है, जहां जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। वहीं, समारोह में लोग स्वादिष्ट कई प्रकार के बिहारी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

यह भी देखें : 

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

बिहार दिवस के मौके पर आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रवींद्र भवन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बताते चले कि गांधी मैदान के गेट नंबर 1, 2, 3, 4 और 13 को वीवीआईपी और प्रशासनिक कार्यों के लिए रखा गया है। इसके अलावा बाकी गेटों से आम लोगों को प्रवेश मिलेगा। वाहन से आने वाले लोग गेट नंबर 5, 7 और 10 से प्रवेश करेंगे। मैदान के अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस वजह से लोगों को दूर गाड़ी पार्क करने की परेशानी नहीं होगी। मैदान के अंदर और बाहर 55 स्थानों पर दो पालियों में 65 मजिस्ट्रेट, 100 पुलिस अफसरों के साथ 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। गांधी मैदान में प्रशासनिक भवन-सह-नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़े : 5 दिवसीय Bihar Diwas का कल CM करेंगे उद्घाटन, दिखेगी बिहार के समृद्ध संस्कृति की झलक..

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...