Bihar Flood Management: जल संसाधन विभाग के नए सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने संभाला पदभार

बिहार जल संसाधन विभाग के नए सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने पदभार ग्रहण किया। बाढ़ सुरक्षा कार्यों और तटबंध निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।


 Bihar Flood Management पटना: बिहार जल संसाधन विभाग में सोमवार को डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सचिव पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सिंचाई भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख वरुण कुमार और अभियंता प्रमुख अनवर जमील सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए सचिव का स्वागत किया।

 Bihar Flood Management:बाढ़ सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य को बाढ़ से सुरक्षित रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि मॉनसून शुरू होने से पहले सभी बाढ़ संघर्षात्मक और सुरक्षात्मक कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएं। साथ ही तटबंधों का नियमित निरीक्षण और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


Key Highlights

  • डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने जल संसाधन विभाग के सचिव पद का कार्यभार संभाला

  • राज्य को बाढ़ से सुरक्षित रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया

  • मॉनसून से पहले सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश

  • तटबंधों की नियमित निगरानी और निरीक्षण पर जोर

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं दौरा करने की घोषणा


 Bihar Flood Management:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे नियमित दौरा

डॉ. सिंह ने कहा कि वे स्वयं बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील इलाकों का नियमित भ्रमण करेंगे ताकि जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी क्षेत्र से समस्या या शिकायत मिलने पर उसका त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाना विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 Bihar Flood Management:समय पर कार्य निष्पादन और टीम वर्क पर जोर

सचिव ने विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना और बेहतर समन्वय के साथ विभागीय लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा।

डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए राज्य की जल प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए।

Highlights

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img