बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से, राज्यपाल फागू चौहान संयुक्त सदन को करेंगे संबोधित

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से, राज्यपाल फागू चौहान संयुक्त सदन को करेंगे संबोधित

पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है,

जो 31 मार्च तक चलेगा. इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी.

पहले दिन शुक्रवार को 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक संबोधन,

के बाद राज्यपाल फागू चौहान दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे.

इधर इन सबके बीच सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष है.

इसको लेकर बैठक भी हो चुकी है.

इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा.

इसके पहले राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियों को भी सदन पटल पर रखा जाएगा.

शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित कर दी जाएगी.

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सदन में मौजूद रहकर सार्थक विमर्श का आग्रह किया है.

एक मार्च को नहीं होगी सदन की कार्यवाही

28 फरवरी को वित्त मंत्री के रूप में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करेंगे. उनका यह लगातार दूसरा बजट होगा. इसके पहले उन्होंने पिछले वर्ष का बजट पेश किया था. 18 से 20 मार्च तक होली की छुट्टी होगी. शनिवार एवं रविवार को बैठकें नहीं होंगी. एक मार्च को महाशिवरात्रि एवं 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर सदन की कार्यवाही नहीं होगी.

हंगामेदार होने के आसार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्ष

मुख्य विपक्षी दल राजद के तेवर से साफ है कि विधानमंडल का बजट सत्र गरमाहट भरा होगा. विपक्ष के पास मुद्दे तमाम हैं, लेकिन जातिगत जनगणना और शराबबंदी पर सदन में बहस का स्तर कसौटी पर होगा. राजद प्रमुख लालू प्रसाद की फिर से जेल यात्रा और सम्राट अशोक का मुद्दा भी बहस के केंद्र में हो सकता है. राजग के घटक दल विपक्ष के हमले को कुंद करने के लिए शुक्रवार की शाम रणनीति बनाएंगे. राजद की बैठक अभी तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि शुक्रवार की कार्यवाही के आखिर में विपक्ष की बैठक होगी. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों से सकारात्मक होकर सदन में विमर्श का आग्रह किया है.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...